Taraweeh Ki Namaz Ki Niyat: जानिए तरावीह की नमाज़ की सही नीयत

रमज़ान का महीना आते ही हम सब तरावीह की नमाज़ अदा करने की कोशिश करते हैं। लेकिन कई बार हम सबको Taraweeh Ki Namaz Ki Niyat को लेकर कंफ्यूजन रहता है।

अगर आप भी सोच रहे हैं कि सही तरीके से तरावीह की नीयत कैसे करें, तो अब टेंशन छोड़ दीजिए। यहां आपको तरावीह की नीयत हिंदी और अरबी दोनों ज़बानों में बेहद आसान लफ़्ज़ों में मिलेगी।

इसे पढ़ने के बाद आपको कहीं और तरावीह की नमाज़ की नीयत ढूंढने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी और आप आसानी से तरावीह की नमाज़ अदा कर पाएंगे।


Taraweeh Ki Namaz Ki Niyat

तरावीह की नमाज़ 2–2 रकात की नीयत से अदा की जाती है। यह नमाज़ सुन्नत मुअक्किदह है जिसे छोड़ना मुनासिब नहीं यानी जब भी आप तरावीह पढ़ेंगे, आपको हर बार 2 रकात की नीयत करनी होगी।


तरावीह की नीयत हिंदी में

मैं नीयत करता हूँ 2 रकात नमाज़ तरावीह की, सुन्नत रसूले पाक की, वास्ते अल्लाह तआला, रुख मेरा काबा शरीफ की तरफ़ अल्लाहू अकबर।


तरावीह की नीयत अरबी में

نويت أن أصلي لله تعالى ركعتين صلاة التراويح سنة رسول الله متوجهاً إلى جهة الكعبة الشريفة الله أكبر

Nawaitu-an Usalliya Lillahi Ta’ala Rak‘atii Salaati-Taraweeh-e-sunnat Rasoolallahe Mutawajjihan ila Jihaatil Ka‘batish Shareefati, Allahu Akbar.


तरावीह की नमाज़ की नीयत कैसे करें?

  • सबसे पहले किब्ला की तरफ सीधा खड़े हो जाएं।
  • अगर आप अकेले पढ़ रहे हैं तो नीयत करने के बाद खुद “अल्लाहू अकबर” कहकर नमाज़ शुरू कर दें।
  • अगर आप जमात में पढ़ रहे हैं, तो नीयत तो आप करेंगे, लेकिन “अल्लाहू अकबर” इमाम के कहने पर ही कहें।
  • अगर जुबान से नीयत करने में मुश्किल लगे तो सिर्फ दिल में पक्का इरादा करना भी काफी है।

नीयत बांधने का सही तरीका

नीयत पढ़ने के बाद “अल्लाहू अकबर” कहते हुए दोनों हाथ कानों तक उठाएं, और हाथ नीचे ला कर औरतें सीने पर हाथ बांधें जबकि मर्द नाफ के नीचे हाथ बांधें।

हाथ बांधने का तरीका: पहले बाएं हाथ की हथेली रखें। उसके ऊपर दाहिने हाथ की हथेली रखें। फिर दाहिने हाथ की तीन उंगलियों से कलाई पकड़ लें।


अंतिम बात

अब तक आप समझ गए होंगे कि तरावीह की नीयत करना कितना आसान है। हमने यहां आपको हिंदी और अरबी दोनों में नियत बताई है ताकि आपको किसी तरह की परेशानी न हो।

अगर फिर भी कोई सवाल या कन्फ्यूजन है, तो बेझिझक हमें कॉमेंट में पूछें। और हाँ! इस जानकारी को अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ शेयर करना न भूलें – यह भी एक बेहतरीन सदका है।

My name is Muhammad Raza, and I am the Editor and Writer at Imanora. I am a Sunni Muslim from Ranchi, India, with experience in teaching and writing about Islam since 2019. My work focuses on creating authentic Islamic content on Namaz, Dua, and other aspects of Islam, with the aim of pleasing Allah ﷻ and seeking His blessings.