Fajar Ki Namaz Ka Tarika | फजर की नमाज़ का तरीका, नियत और रकात

फजर की नमाज़ से दिन की शुरुआत होती है। यह नमाज़ हर मोमिन के लिए नूर व रहमत का जरिया है। अगर आप सही तरीक़े से Fajar Ki Namaz Ka Tarika जानना चाहते हैं, तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं।

यहां आप आसान लफ़्ज़ों में जानेंगे फजर की नमाज का तरीका, नियत और रकात ताकि पढ़ने के बाद आपको कहीं और तलाश करने की ज़रूरत न पड़े और आज से ही फजर की नमाज़ सही तरीके से अदा कर पाएंगे।


Fajar Ki Namaz Mein Kitni Rakat Hoti Hain?

फजर की नमाज़ कुल 4 रकात होती है:

  • 2 रकात सुन्नत
  • 2 रकात फर्ज

सुन्नत की 2 रकात सिर्फ अकेले पढ़ी जाती हैं।

फर्ज की 2 रकात मर्द अकेले या जमात के साथ पढ़ सकते हैं। औरतें सिर्फ अकेले अदा करेंगी।


Fajar ki 2 Rakat Sunnat Namaz Ka Tarika

🌿 पहली रकात

  • नियत करें।
  • तक्बीर कहते हुए हाथ बांधें।
  • सना सुब्हानकल्लाहुम्मा… पढ़ें।
  • अऊज़ु बिल्लाह और बिस्मिल्लाह पढ़ें।
  • सूरह फातिहा पूरी पढ़ें और आखिर में आमीन कहें।
  • कोई भी छोटी सूरह जैसे सूरह इखलास पढ़ें।
  • रूकूअ करें और 3 बार सुब्हान रब्बियल अज़ीम कहें।
  • उठते वक्त समीअल्लाहु लिमन हमिदह और फिर रब्बना लकल हम्द कहें।
  • सज्दा करें और 3 बार सुब्हान रब्बियल अ’ला कहें।
  • बैठें, फिर दूसरा सज्दा करें।
  • अब दूसरी रकात के लिए खड़े हो जाएं।

🌿 दूसरी रकात

  • अऊज़ु बिल्लाह और बिस्मिल्लाह पढ़ें।
  • सूरह फातिहा + कोई छोटी सूरह पढ़ें।
  • रूकूअ और सज्दा पहले जैसी तरह अदा करें।
  • दूसरे सज्दे के बाद तशह्हुद के लिए बैठें और अत्तहिय्यात पढ़ें।
  • अत्तहिय्यात में अश्हदु अल्ला… पर शहादत की उंगली उठाएं।
  • दुरूदे इब्राहीम और दुआए मासूरह पढ़ें।
  • आखिर में सलाम फेरें।
  • पहले दाहिनी तरफ: अस्सलामु अलैकुम व रहमतुल्लाह
  • फिर बाईं तरफ: अस्सलामु अलैकुम व रहमतुल्लाह

इस तरह आपकी 2 रकात फजर की सुन्नत नमाज़ मुकम्मल हो जाती है।


Fajar Ki 2 Rakat Farz Namaz Ka Tarika

  • फर्ज नमाज़ का तरीका भी सुन्नत जैसा ही है।
  • फर्क सिर्फ नियत में है।

फर्ज की नियत:
नियत की मैने 2 रकात नमाज-ए-फजर की फर्ज वास्ते अल्लाह तआला के रुख मेरा काअबा शरीफ की तरफ अल्लाहु अकबर।

अगर इमाम के पीछे पढ़ रहे हों:
नियत की मैंने 2 रकात नमाज-ए-फजर फर्ज अल्लाह तआला के लिए, इस इमाम के पीछे, रुख मेरा काबा शरीफ की तरफ। अल्लाहु अकबर।


Fajar Ki Namaz Ki Niyat सुन्नत और फर्ज

  • सुन्नत की नियत:
    नियत की मैने 2 रकात नमाज ए फजर की फर्ज वास्ते अल्लाह तआला के रुख मेरा काअबा शरीफ की तरफ अल्लाहु अकबर।
  • फर्ज की नियत:
    नियत की मैने 2 रकात नमाज ए फजर की फर्ज वास्ते अल्लाह तआला के रुख मेरा काअबा शरीफ की तरफ अल्लाहु अकबर।

FAQs

फजर की नमाज़ में कितनी सुन्नत होती है?

सिर्फ 2 रकात सुन्नत-ए-मुअक्कदा।

Fajar Ki Namaz Ki Rakat कितनी हैं?

टोटल 4 रकात 2 सुन्नत + 2 फर्ज।


आख़िरी बात

अब आप आसानी से जान गए होंगे कि फजर की नमाज़ का तरीका क्या है और इसे सही नियत और रकात के साथ कैसे अदा किया जाता है।

मेरे प्यारे मोमिन भाइयों और बहनों, इस आर्टिकल को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें ताकि सब फजर की नमाज़ को सही तरीके से अदा कर सकें।

My name is Muhammad Raza, and I am the Editor and Writer at Imanora. I am a Sunni Muslim from Ranchi, India, with experience in teaching and writing about Islam since 2019. My work focuses on creating authentic Islamic content on Namaz, Dua, and other aspects of Islam, with the aim of pleasing Allah ﷻ and seeking His blessings.