Maghrib Ki Namaz Ki Rakat | मगरिब की नमाज़ की रकात कितनी होती है?

आज हम आपको बताएंगे Maghrib Ki Namaz Ki Rakat यानी मगरिब की नमाज़ में कितनी रकातें होती हैं – सुन्नत, फर्ज और नफ्ल सहित।

अगर आप भी यह जानना चाहते हैं कि मगरिब की नमाज़ को सही तरीके से कैसे अदा किया जाए, तो इस पोस्ट को आखिर तक ज़रूर पढ़ें।


Maghrib Ki Namaz Ki Rakat

मगरिब की नमाज़ कुल 7 रकातों की होती है, जिनमें शामिल हैं:

  • 3 रकात फर्ज
  • 2 रकात सुन्नत
  • और 2 रकात नफ्ल

Maghrib Ki Namaz Ki Rakat Ka Sahi Tarika

मगरिब की नमाज़ का वक्त सूरज डूबने के तुरंत बाद शुरू होता है। यह बहुत मुख्तसर वक्त होता है, इसलिए देरी न करें। नमाज़ को इसी क्रम में अदा करें:

सबसे पहले 3 रकात फर्ज पढ़ें
फिर 2 रकात सुन्नत पढ़ें
अंत में 2 रकात नफ्ल पढ़ें


मगरिब की नमाज़ में कितनी रकात फर्ज़ होती है?

मगरिब की नमाज़ में 3 रकात फर्ज होती हैं। इस नमाज़ को एक ही नियत में तीनों रकातें मुकम्मल की जाती हैं। अगर आप मस्जिद में हैं तो जमात के साथ ये 3 रकात पढ़ी जाती हैं।

और अगर घर पर हैं खासकर औरतें, तो अकेले ही यही 3 रकात अदा करें। मगरिब का वक्त बहुत कम होता है, इसलिए ताख़ीर न करें।

अगर आप मस्जिद देर से पहुंचे और जमात चल रही हो, तो उसी में शामिल हो जाएं। वरना नमाज़ क़ज़ा करनी पड़ेगी। हमने पहले ही बताया की इसमें वक़्त बहुत कम होता है।


मगरिब की नमाज़ में कितनी रकात सुन्नत होती है?

फर्ज के बाद 2 रकात सुन्नत नमाज़ अदा की जाती है। यह सुन्नत नमाज़ हर मुसलमान को अकेले ही पढ़नी होती है इसकी कोई जमात नहीं होती।

ये 2 रकात फर्ज के तुरंत बाद पढ़ना बेहतर होता है। इसके बाद 2 रकात नफ्ल पढ़ें, इससे आपकी मगरिब की नमाज़ मुकम्मल और पूरी हो जाती है।


मगरिब की नमाज़ में नफ्ल की रकात कितनी होती है?

मगरिब की नमाज़ के आखिर में 2 रकात नफ्ल नमाज़ अदा की जाती है। इससे आपकी नमाज़ पूरा सवाब के साथ मुकम्मल हो जाती है।

नफ्ल नमाज़ भी एक सलाम में 2 रकात ही पढ़ी जाती है। इसे पढ़ना मुस्तहब पसंदीदा अमल है और अल्लाह के करीब करने वाला है।


FAQs

मगरिब की नमाज़ में कुल कितनी रकात होती है?

इसमें कुल 7 रकात होती हैं — 3 फर्ज, 2 सुन्नत, 2 नफ्ल।

मगरिब की नमाज़ में पहले कौन सी नमाज़ पढ़ी जाती है?

सबसे पहले 3 रकात फर्ज अदा की जाती हैं।

क्या मगरिब की सुन्नत नमाज़ जमात से पढ़ी जाती है?

नहीं, सुन्नत और नफ्ल नमाज़ अकेले पढ़ी जाती हैं।


अंतिम बात

मेरे प्यारे भाइयों और बहनों, अब तक आपने जान लिया कि Maghrib Ki Namaz Ki Rakat कितनी होती है और किस क्रम में पढ़ी जाती है।

हमने यहां पर हर रकात को आसान और साफ़ लफ़्ज़ों में समझाया ताकि आप इसे सही तरीके से अदा कर सकें। अगर आपको इस लेख में कुछ समझने में दिक्कत आई हो या कोई गलती दिखे तो हमें कमेंट करके बताएं।

My name is Muhammad Raza, and I am the Editor and Writer at Imanora. I am a Sunni Muslim from Ranchi, India, with experience in teaching and writing about Islam since 2019. My work focuses on creating authentic Islamic content on Namaz, Dua, and other aspects of Islam, with the aim of pleasing Allah ﷻ and seeking His blessings.